Housing Infrastructure Chhattisgarh : आवास और बुनियादी ढांचा विकास के लिए एम.ओ.यू. पर रणनीतिक हस्ताक्षर
Housing Infrastructure Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे के विकास और आवास निर्माण को नई गति देने (Housing Infrastructure Chhattisgarh) के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ शासन ने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह रणनीतिक साझेदारी राज्य के विकास लक्ष्यों की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रमुख आवास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए सुरक्षित वित्तपोषण सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, विशेष सचिव चंदन कुमार, विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा, उप सचिव ऋषभ कुमार पाराशर एवं अवर सचिव चंद्र प्रकाश पाण्डेय की उपस्थिति रही, वहीं हुडको की ओर से निदेशक वित्त दलजीत सिंह खत्री व क्षेत्रीय प्रमुख हितेश बोराड उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम महानदी भवन, मंत्रालय, नवा रायपुर, अटल नगर में संपन्न हुआ। इस समझौते के तहत हुडको राज्य शासन की विभिन्न विकास पहलों के लिए वित्तीय सहायता और तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए एक ठोस रूपरेखा तैयार करेगा।
समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) का मुख्य उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ में प्रमुख आवास परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए वित्तपोषण (Housing Infrastructure Chhattisgarh) की सुविधा उपलब्ध कराना।
यह सहयोग विशेष रूप से मजबूत बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण और किफायती आवास (Affordable Housing Chhattisgarh) की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर केंद्रित रहेगा। इसके प्रभाव से सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ के नागरिकों के जीवन स्तर (Urban Development Chhattisgarh) में सुधार आएगा और समाज में समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा।
यह साझेदारी राज्य सरकार की आधुनिकीकरण और सतत् विकास (Sustainable Development Chhattisgarh) के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। हुडको की विशेषज्ञता और वित्तीय क्षमता का लाभ उठाकर यह परियोजनाएँ तेजी से और प्रभावशाली ढंग से मूर्त रूप ले सकेंगी।
हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) एक नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है, जो देश में आवासीय उद्देश्यों के लिए घरों के निर्माण और शहरी विकास कार्यक्रमों के वित्तपोषण के लिए दीर्घकालिक वित्त प्रदान करता है।
