देश

Honeymoon Murder Case : शिलांग में ‘प्यार’ ने लिखी मौत की स्क्रिप्ट…राजा की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर चलती रही सोनम की एक्टिंग…

शिलांग, मेघालय, 12 जून। Honeymoon Murder Case : हनीमून का बहाना, कातिलाना साजिश और फिर सोशल मीडिया पर मासूमियत का दिखावा—इंदौर के राजा रघुवंशी की मौत के पीछे छिपी कहानी अब साफ़ होती जा रही है। सोनम रघुवंशी, जो इस समय पुलिस रिमांड में है, ने पूछताछ में वो सब कबूला है जिसे सुनकर रिश्तों पर से भरोसा उठ जाए।

सूत्रों के अनुसार, सोनम ने राजा की हत्या के बाद उसका मोबाइल इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला ताकि पुलिस की नजर उस पर न जाए। लेकिन पुलिस की बारीक जांच में यह डिजिटल छलावा ज्यादा देर टिक नहीं पाया।

https://navpradesh.com/chhattisgarh-teacher-transfer-stay/

पछतावे के एक भी लफ्ज़ नहीं

जांच अधिकारियों को हैरानी इस बात की है कि सोनम में किसी भी तरह का पछतावा नहीं है। उसकी बॉडी लैंग्वेज और बयान यह साफ़ कर रहे (Honeymoon Murder Case)हैं कि वह इस मर्डर प्लान का हिस्सा बनने को लेकर न शर्मिंदा है, न डरी हुई।

लव ट्रैप से आगे भी हैं कई परतें

मेघालय पुलिस सिर्फ लव ट्राइंगल की थ्योरी पर अटकी नहीं है। जांच अब इस ओर भी जा रही है कि कहीं यह हत्या किसी बड़े फाइनेंशियल या साइकोलॉजिकल मकसद से तो नहीं की गई? हत्या में शामिल अन्य लोगों को कितनी रकम दी गई, कब दी गई और किसने दी, ये भी जांच का हिस्सा है।

साइकोलॉजिकल गेम या प्लान्ड मर्डर?

पुलिस ने यह भी बताया कि सोनम के पास घटना के समय दो मोबाइल थे, जो अब तक बरामद नहीं हुए हैं। टेक्निकल टीम इन फोनों की लोकेशन और उपयोग किए (Honeymoon Murder Case)गए सिम कार्ड्स की डीटेल्स खंगाल रही है। इससे यह स्पष्ट होगा कि वारदात कितनी हाईली प्लान्ड थी।

https://www.youtube.com/watch?v=1wqzmc5cV1g

आमने-सामने होगी टक्कर: सोनम बनाम राज कुशवाहा

जल्द ही सोनम और राज कुशवाहा को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जा सकती है। पुलिस दोनों के बयानों का विश्लेषण कर यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर सच क्या है और झूठ की परत कितनी मोटी है।

Related Articles

Back to top button