Honda Car Discount February : होंडा की कारों पर फरवरी में बंपर छूट, City, Elevate और Amaze पर ₹1.97 लाख तक सीधा फायदा
Honda Car Discount February
अगर आप फरवरी में नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदे का सौदा साबित (Honda Car Discount February) हो सकता है। Honda Cars India ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस महीने अपनी पॉपुलर कारों पर बड़े डिस्काउंट की घोषणा की है।
कंपनी की सेडान और SUV रेंज पर कुल मिलाकर ₹57,000 से लेकर ₹1.97 लाख तक का फायदा दिया जा रहा है। यह लाभ कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट और लॉयल्टी बोनस के रूप में मिल रहा है।
होंडा की सबसे लोकप्रिय सेडान Honda City पर इस समय सबसे ज्यादा छूट दी जा रही है। City के हाइब्रिड वेरिएंट e:HEV पर ग्राहकों को करीब ₹1.97 लाख तक का कुल फायदा मिल सकता है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट पर लगभग ₹1.28 लाख तक की छूट दी जा रही है। City e:HEV में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं, जो बेहतर माइलेज और स्मूद ड्राइविंग का अनुभव देती हैं। वहीं पेट्रोल वर्जन मैनुअल और CVT गियरबॉक्स विकल्प के साथ आता है।
मिड-साइज SUV सेगमेंट में होंडा की मजबूत मौजूदगी Honda Elevate के जरिए देखने (Honda Car Discount February) को मिलती है। Elevate पर इस महीने ₹1.48 लाख तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें भी 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। अपने सेगमेंट में यह SUV आरामदायक केबिन और मजबूत ड्राइव क्वालिटी के चलते ग्राहकों की पसंद बनी हुई है।
कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में Honda Amaze पर भी आकर्षक ऑफर मिल रहा है। सेकेंड जेनरेशन Amaze पर करीब ₹68,000 तक और थर्ड जेनरेशन Amaze पर लगभग ₹57,000 तक का फायदा उठाया जा सकता है। दोनों ही वेरिएंट 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन ऑप्शन में उपलब्ध हैं, जो शहर के इस्तेमाल के लिए किफायती और भरोसेमंद माने जाते हैं।
हालांकि, कंपनी ने यह भी साफ किया है कि ये सभी ऑफर्स शहर, वेरिएंट और स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में कार खरीदने से पहले नजदीकी होंडा डीलरशिप से संपर्क कर पूरी जानकारी लेना (Honda Car Discount February) जरूरी है। अगर आप लंबे समय से होंडा की कार लेने का प्लान बना रहे थे, तो फरवरी का यह ऑफर आपके लिए सही मौका हो सकता है।
