छत्तीसगढ़

Home Minister Medal For Excellence : छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, 17 आईपीएस और 222 जवानों ने बढ़ाया राज्य का गौरव

छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा में राज्य का कोई सानी नहीं। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Minister Medal for Excellence 2025) ने 31 अक्टूबर को गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा की, जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस के 17 आईपीएस अधिकारी और 222 पुलिस कर्मी शामिल हैं।

https://youtu.be/ANR5xtvqgQo

पुरस्कार पाने वाले वरिष्ठ अधिकारियों में एडीजी विवेकानंद, आईजी सुंदरराज पी., आईजी अमरेश मिश्रा, डीआईजी कमललोचन कश्यप, और अमित कांबले, जीतेंद्र यादव, किरण चव्हाण, गौरव राय, प्रभात कुमार, निखिल रखेचा, विकास कुमार, मयंक गुर्जर, स्मृतिक राजनला, राबिंसन गुड़िया, जयंत वैष्णव, वाय. अक्षय कुमार और उमेश गुप्ता का नाम शामिल है।

इन्वेस्टिगेशन श्रेणी (Home Minister Medal for Excellence 2025) में भी राज्य के तीन अधिकारियों सब इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा, इंस्पेक्टर कैलाश चंद दास और नीतेश सिंह ठाकुर को यह पदक मिला है। गृह मंत्रालय ने कहा कि इन अधिकारियों का योगदान जांच, अभियानों और आंतरिक सुरक्षा को मजबूती देने में सराहनीय रहा है।

https://youtu.be/H4KqP1tSr4M

इस वर्ष देशभर के 1,466 पुलिस कर्मियों को यह पदक मिला है। इनमें 1,362 स्पेशल ऑपरेशन कैटेगरी और 104 इन्वेस्टिगेशन व टेक्निकल कैटेगरी के पुलिसकर्मी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ से चयनित 222 कर्मियों की संख्या देशभर में सबसे अधिक है, जो राज्य पुलिस की कार्यकुशलता और समर्पण का प्रमाण है।

गृह मंत्रालय ने कहा कि यह सम्मान पुलिस बलों के मनोबल को बढ़ाने और सेवा भावना को और मजबूत करने का प्रयास है। यह पदक हर वर्ष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर (Home Minister Medal for Excellence 2025) प्रदान किया जाता है, जो राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button