Holi Stock Market Holiday : 3 मार्च को बंद रहेंगे NSE-BSE, 4 मार्च को सामान्य कारोबार

Holi Stock Market Holiday

Holi Stock Market Holiday

होली के मौके पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग को लेकर निवेशकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी (Holi Stock Market Holiday) हुई थी। अब स्थिति साफ हो गई है। 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को होली के अवसर पर घरेलू शेयर बाजार बंद रहेंगे, जबकि 4 मार्च को बाजार सामान्य रूप से खुलेंगे।

Bombay Stock Exchange (BSE) और National Stock Exchange (NSE) की ओर से जारी अवकाश सूची के अनुसार 3 मार्च को इक्विटी, डेरिवेटिव, करेंसी और अन्य सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा।

मार्च महीने में कुल तीन अतिरिक्त छुट्टियां रहेंगी –

3 मार्च: होली

26 मार्च: श्री राम नवमी

31 मार्च: श्री महावीर जयंती

इस बार पूर्ण चंद्र ग्रहण के कारण देश के कई हिस्सों में रंगों वाली होली 4 मार्च को मनाई जाएगी, लेकिन स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक छुट्टी 3 मार्च को ही तय की गई है। इसी वजह से निवेशकों में भ्रम की स्थिति बनी थी।

MCX और NCDEX में क्या रहेगा हाल?

Multi Commodity Exchange of India (MCX) में 3 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग (Holi Stock Market Holiday) बंद रहेगी। हालांकि शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक का सेशन सामान्य रूप से चलेगा। 4 मार्च को MCX में नियमित कारोबार होगा। वहीं National Commodity and Derivatives Exchange (NCDEX) 3 मार्च को पूरे दिन बंद रहेगा।

निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी

जनवरी में केवल गणतंत्र दिवस पर एक दिन की छुट्टी रही थी, जबकि फरवरी में सभी कारोबारी दिन खुले थे। मार्च में त्योहारों के कारण बाजार में अतिरिक्त अवकाश (Holi Stock Market Holiday) रहेगा, इसलिए ट्रेडिंग और निवेश की योजना बनाते समय इन तारीखों का ध्यान रखना जरूरी है।