Holi Special Train : होली पर छत्तीसगढ़ से बिहार जाना हुआ आसान, दुर्ग – मधुबनी के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने दुर्ग से बिहार के मधुबनी के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला (Holi Special Train) किया है। इस फैसले से छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार जाने वाले हजारों यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी, जिन्हें हर साल होली के समय लंबी वेटिंग और भीड़ का सामना करना पड़ता है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह विशेष ट्रेन छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ से होकर झारखंड और पश्चिम बंगाल के रास्ते बिहार पहुंचेगी। होली के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षित व आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए गाड़ी संख्या 08753/08754 निर्धारित की गई है।
दुर्ग–मधुबनी होली स्पेशल ट्रेन (08753)
यह ट्रेन 1 मार्च 2026 को दुर्ग से रवाना होगी। ट्रेन का प्रस्थान समय रात 00:30 बजे निर्धारित (Holi Special Train) है। इसके बाद यह ट्रेन रायपुर से 01:20 बजे, बिलासपुर से 03:30 बजे, रायगढ़ से 05:28 बजे, झारसुगुड़ा से 07:15 बजे, हटिया 12:10 बजे, रांची 12:30 बजे, धनबाद 17:00 बजे, जसीडीह 20:25 बजे, बरौनी 00:40 बजे और दरभंगा 03:15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 2 मार्च 2026 को सुबह 04:45 बजे मधुबनी स्टेशन पहुंचेगी।
मधुबनी–दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन (08754)
वापसी यात्रा के लिए यह ट्रेन 2 मार्च 2026 को मधुबनी से सुबह 06:15 बजे रवाना होगी। रास्ते में यह समस्तीपुर 08:40 बजे, क्यूल 12:00 बजे, चितरंजन 16:05 बजे, बोकारो स्टील सिटी 21:35 बजे, राउरकेला 03:18 बजे और बिलासपुर 09:50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रायपुर 11:40 बजे और दुर्ग 3 मार्च 2026 को दोपहर 12:45 बजे पहुंचेगी।
कोच संरचना
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस होली स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं। इनमें एसी थ्री टियर के 2 कोच, स्लीपर क्लास के 9 कोच, सामान्य श्रेणी के 5 कोच और गार्ड व दिव्यांग यात्रियों के लिए 2 एसटीआरडी कोच शामिल हैं।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी टिकट बुक (Holi Special Train) करा लें, ताकि अंतिम समय में परेशानी से बचा जा सके। टिकट की बुकिंग रेलवे काउंटरों के साथ-साथ भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी की जा सकती है।
होली के मौके पर शुरू की गई यह स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और त्योहार की खुशियों को और आसान बना देगी।



