देश

Holi 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

देशभर में रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया (Holi 2026) जा रहा है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों की कामना की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि रंगों का यह पर्व लोगों के जीवन में प्रेम, आशा और सकारात्मकता का संचार करता है। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने का अवसर देती है। राष्ट्रपति ने कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब मिलकर एक विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि रंगों और उमंग से भरा यह पर्व हर किसी के जीवन में आनंद और नई ऊर्जा का संचार (Holi 2026) करता है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार पूरे माहौल को उत्साह और खुशियों से भर देता है और यही इस उत्सव की सबसे बड़ी विशेषता है।

https://youtu.be/ZcnF5-ZJ3CM

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सफलता और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि होली के रंग समाज में प्रेम, सौहार्द और एकजुटता का संदेश देते हैं।

गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों में होली को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर बधाई (Holi 2026) दे रहे हैं। इस दिन घरों में गुजिया, मटरी और कई पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं और लोग अपने परिवार व दोस्तों के साथ मिलकर इस त्योहार की खुशियां साझा करते हैं।

भारत में मथुरा-वृंदावन की होली विशेष रूप से प्रसिद्ध है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

Related Articles

Back to top button