छत्तीसगढ़शिक्षा

Hindi Paper Leak CG : पर लीक के बाद बड़ा फैसला, 12वीं हिन्दी परीक्षा रद्द, अब इस दिन होगा दोबारा एग्जाम

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं हिन्दी परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला सामने (Hindi Paper Leak CG) आया है। Chhattisgarh Board of Secondary Education ने हिन्दी विषय की परीक्षा रद्द कर दी है और अब इसे दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

14 मार्च की परीक्षा निरस्त (Hindi Paper Leak CG)

मंडल द्वारा 23 मार्च को आयोजित बैठक में सभी तथ्यों की समीक्षा के बाद 14 मार्च 2026 को हुई हिन्दी परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। यह निर्णय परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

अब इस दिन होगी दोबारा परीक्षा

नई तारीख के अनुसार अब 12वीं हिन्दी की परीक्षा:

10 अप्रैल 2026

सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

सभी छात्रों को निर्धारित समय पर अपने परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

पेपर लीक की वजह से लिया गया फैसला

दरअसल, परीक्षा के अगले दिन सोशल मीडिया पर हिन्दी प्रश्नपत्र (सेट ‘बी’) के लीक होने के दावे सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोर्ड ने तत्काल कदम उठाते हुए:

साइबर थाना को सूचना दी

सिटी कोतवाली में FIR दर्ज कराई

जांच जारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

मंडल के अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। साथ ही यह भी साफ किया गया है कि इस मामले में जो भी दोषी (Hindi Paper Leak CG) पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों के लिए क्या जरूरी?

अब छात्रों को अपनी तैयारी नई तारीख के अनुसार फिर से व्यवस्थित करनी होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर

बोर्ड का कहना है कि यह फैसला छात्रों के हित में लिया (Hindi Paper Leak CG) गया है, ताकि सभी को समान और निष्पक्ष अवसर मिल सके।

Related Articles

Back to top button