देश

High Voltage Drama : सड़क पर लड़कियों का दे-दना-दन ड्रामा, लड़का बेचारा बचने के लिए भागता रहा, फिर…

गाजियाबाद, नवप्रदेश। गाजियाबाद की सड़कों पर दो लड़कियों का घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। अपने साथियों की मदद से लड़कियों ने रास्ते में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। साथ की काफी समय तक युवक से गाली-गलौच भी करती रहीं।

बाद में लड़कियों के और भी साथी आ गए और लड़के से वो लोग भी गाली-गलौच करने लगे। इस लोगों को तो पुलिस का भी कोई भय नहीं था। पुलिस पास में ही खड़ी थी।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़का लड़कियों की मार से बचने के लिए इधर-उधर भाग रहा है। इस बीच एक युवक उसे बचाने की कोशिश करता है। लेकिन लड़कियां फिर भी नहीं रुकतीं।

वे लड़के को पीटती रहती हैं और गालियां भी देती हैं। फिर बीच-बचाव के लिए पुलिस आ जाती है, लेकिन लड़कियों के सिर पर भूत सवार था। वे युवक को बख्शने के मूड में नहीं थीं। पुलिस से हाथ छुड़ाकर वे युवक को पीटने बार-बार आती हैं।

बड़ी मुश्किल से पुलिस ने मामला शांत करवाया। पुलिस ने बताया कि स्कूटी को टकराने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि लड़कियों ने लड़के को पीटना शुरू कर दिया।

लड़कियों के साथी भी लड़के को पीटने में उनका साथ दे रहे थे। फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी ने भी इसे लेकर मामला दर्ज नहीं करवाया है। जैसे ही मामला दर्ज करवाया जाता है, कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button