भारत की नंबर वन बाइक Hero Splendor धासू बाइक लॉन्च, 70km माइलेज के साथ शहर से लेकर गांव-देहात तक इसका अलग ही रुतबा

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) की पॉपुलर बाइक हीरो स्प्लेंडर (2025 Hero Splendor) का डंका काफी बज रहा है। यह बाइक लाखों भारतीय परिवारों की पहली पसंद रही है, जिसकी मुख्य वजह ज़बरदस्त माइलेज, कम रखरखाव और भरोसेमंद परफॉरमेंस है। दरअसल, भारत के लोग हीरो कंपनी पर भरोसा रखते हैं। हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक को हमारे देश में काफी समय से उपयोग किया जाता रहा है। इसके साथ ही हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक मिडिल क्लास लोगों की पहली पसंदीदा बाइक के साथ कंपनी की अपने सेगमेंट की यह सबसे ज्यादा सेल की जाने वाली बाइक भी है।
2025 Hero Splendor का इंजन और माइलेज
हीरो स्प्लेंडर प्लस में 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8hp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यही इंजन हीरो पैशन प्लस और एचएफ डीलक्स मॉडल्स में भी इस्तेमाल होता है। हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक लगभग 70-80 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने के साथ पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बावजूद ग्राहकों को आकर्षित करती है। हीरो स्प्लेंडर प्लस में अब ट्यूबलेस टायर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। जो पंक्चर की स्थिति में भी बाइक को थोड़ी देर तक चलने लायक बनाए रखते हैं।
ये भी पढ़े: Yamaha RX100 बाइक: स्पोर्टी look के साथ Splendor को धूल चटाने आयी Yamaha की 90 के दशक की धाकड़ बाइक
Hero Splendor बाइक का डिजाइन
डिजाइन और आराम की अगर बात करें तो, भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक को कम कीमत, सिंपल डिजाइन और भरोसेमंद इंजन के चलते इसे हर उम्र के लोग चलाना पसंद करते हैं। इसके हेडलाइट से लेकर सीट तक हीरो स्प्लेंडर का डिजाइन मिनिमल और आरामदायक है। ऐसे में इस बाइक का डिजाइन हर उम्र के लोगों के लिए सही साबित होता है। वही इसकी कंफर्टेबल सीट और शानदार सस्पेंशन की वजह से यह लंबी दूरी के सफर के लिए भी अच्छा ऑप्शन मानी जाती है। बता दे की इस बाइक में किक और इलेक्ट्रिक स्टार्ट सुविधा मिलती है। इसके साथ ही इस बाइक में 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
Hero Splendor तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध
हीरो स्प्लेंडर प्लस तीन अलग-अलग वैरिएंट्स Splendor+, Splendor+ Xtec और Splendor+ Xtec 2.0 में आती है:
- Splendor+ – ये बेस मॉडल है और बजट फ्रेंडली लोगों के लिए सबसे सही। इसमें जरूरी बेसिक फीचर्स मिलते हैं, जो रोजाना के सफर के लिए काफी हैं।
- Splendor+ Xtec – इसमें कुछ स्मार्ट फीचर्स जोड़ दिए गए हैं जो इसे थोड़ा मॉडर्न बनाते हैं।
- Splendor+ Xtec 2.0 – यह सबसे टॉप वेरिएंट है, जिसमें LED हेडलाइट, और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी शामिल है।
ये भी पढ़े: 108MP मेगापिक्सल कैमरा क्वालिटी के साथ DSLR को तड़ीपार कर देंगा Redmi Note 14 5G का स्मार्टफोन
हीरो स्प्लेंडर की कीमत
कीमत की अगर बात करें तो नई कीमतों के मुताबिक, हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक की रेंज करीब 80 हजार रुपये से कुछ कम से शुरू होकर करीब 85 हजार रुपये से कुछ ज्यादा तक जाती है। ये कीमतें एक्स-शोरूम हैं। जानकारी के लिए बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में बाइक की कीमत में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है। मार्केट में हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक का सीधा मुकबला होंडा शाइन 100 बाइक से है।
निष्कर्ष
हीरो स्प्लेंडर भारत की नंबर वन बाइक मानी जाती है। शहर से लेकर गांव-देहात तक इस बाइक का अलग ही रुतबा नजर आता है। इसके साथ ही हर महीने लाखों स्प्लेंडर बिकती हैं, जिससे पता चलता है कि लोगों के बीच इसका कितना क्रेज है। यह बाइक लाखों भारतीय परिवारों की पहली पसंद रही है, जिसकी मुख्य वजह ज़बरदस्त माइलेज, कम रखरखाव और भरोसेमंद परफॉरमेंस है।