आजकल खराब कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ (Herbal Tea Heart Health) रही है। लंबे समय तक इसका स्तर अधिक रहने पर हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में लोग दवाओं के साथ साथ खानपान और जीवनशैली में भी बदलाव करने लगे हैं। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि सही आहार और नियमित दिनचर्या कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ हर्बल चाय संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि केवल चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल पूरी तरह नियंत्रित नहीं होता। इसके लिए नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा भी जरूरी हो सकती है।
हिबिस्कस की चाय Herbal Tea Heart Health
डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे के अनुसार हिबिस्कस की चाय में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं। कुछ अध्ययनों में इसे रक्तचाप और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर सकारात्मक प्रभाव से भी जोड़ा गया है, हालांकि इस पर अभी और शोध की जरूरत है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। कुछ वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार यह एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सीमित मदद कर सकती है और हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकती है।
दालचीनी की चाय
दालचीनी की चाय को भी हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माना जाता है। कुछ शोध बताते हैं कि यह ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर सकारात्मक असर डाल सकती है। साथ ही यह इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने में भी मददगार हो सकती है। हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
मेथी की चाय
मेथी में घुलनशील फाइबर और सैपोनिन जैसे तत्व पाए (Herbal Tea Heart Health) जाते हैं, जो भोजन से कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में मदद कर सकते हैं। नियमित और संतुलित मात्रा में इसका सेवन स्वस्थ आहार का हिस्सा बन सकता है।
केवल चाय नहीं, ये आदतें भी जरूरी
खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए केवल हर्बल चाय पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। रोजाना व्यायाम करें, तले हुए और अत्यधिक प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से बचें, फाइबर युक्त भोजन खाएं, धूम्रपान से दूरी रखें और समय समय पर लिपिड प्रोफाइल की जांच कराते रहें।
