Foot Pain : चलते ही तलवे में होने लगता है तेज दर्द, शरीर की इन समस्याओं का हो सकता है संकेत

सुबह बिस्तर से उठते ही या कुछ कदम चलने के बाद अगर तलवे में तेज दर्द महसूस होने (Foot Pain) लगे, तो इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार यह दर्द गलत जूते पहनने की आदत से जुड़ा होता है, तो कई मामलों में यह शरीर की किसी अंदरूनी समस्या का भी संकेत हो सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार तलवे में लगातार या बार बार होने वाला दर्द रोजमर्रा की गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है। समय रहते इसके कारण को समझना और उचित देखभाल करना जरूरी है, ताकि समस्या गंभीर रूप न ले।

तलवे में दर्द होने के प्रमुख कारण Foot Pain

गलत फिटिंग के जूते

बहुत तंग, ऊंची एड़ी वाले या सख्त सोल वाले जूते (Foot Pain) पहनने से तलवों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे चलने के दौरान दर्द और असहजता महसूस हो सकती है।

ज्यादा शारीरिक गतिविधि

लगातार दौड़ना, खेलकूद, डांस या अधिक व्यायाम करने से तलवों की मांसपेशियों और हड्डियों पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे दर्द की समस्या हो सकती है।

पैरों की बनावट

कुछ लोगों के पैर चपटे होते हैं, जबकि कुछ की एड़ी सामान्य से अधिक ऊंची होती है। ऐसी स्थिति में शरीर का भार समान रूप से नहीं बंटता और तलवों में दर्द होने लगता है।

पैर की उंगलियों की बनावट Foot Pain

यदि पैर की उंगलियां लंबी हैं या जूतों में दबाव की वजह से मुड़ जाती हैं, तो पैरों के अगले हिस्से पर अधिक दबाव पड़ सकता है, जिससे दर्द बढ़ जाता है।

गठिया की समस्या

गाउट और रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी बीमारियों में पैरों के जोड़ों में सूजन और दर्द हो सकता है। सुबह के समय अकड़न और चलने में परेशानी इसके सामान्य लक्षण हैं।

बढ़ता वजन

मोटापा या अचानक वजन बढ़ने से पैरों पर अतिरिक्त भार पड़ता है। इससे तलवों की हड्डियों और मांसपेशियों पर दबाव बढ़ जाता है और दर्द शुरू हो सकता है।

तलवे के दर्द से राहत कैसे पाएं

यदि तलवों में दर्द हो रहा है, तो कुछ समय के लिए दौड़ने या अधिक मेहनत वाले व्यायाम से बचें। पैरों को पर्याप्त आराम दें और जरूरत हो तो 24 से 48 घंटे तक हल्की गतिविधियां करें।

दिन में दो से तीन बार लगभग 10 मिनट तक दर्द वाले हिस्से पर बर्फ की सिकाई करने से सूजन और दर्द में राहत मिल सकती है। लंबे समय तक बैठते समय पैरों को थोड़ा ऊंचा रखें, ताकि रक्त संचार बेहतर (Foot Pain) हो सके। आरामदायक और सही फिटिंग वाले जूते पहनें। कठोर फर्श पर नंगे पैर चलने से बचें और हल्के हाथों से पैरों की मालिश करें।

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए

यदि दर्द कई दिनों तक बना रहे, सूजन बढ़ जाए, चलने में कठिनाई हो या दर्द बार बार लौटकर आए, तो बिना देरी किए डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। सही कारण का पता लगने पर ही उचित उपचार संभव है।

Exit mobile version