झारखण्ड

Hemant Soren Orders : त्योहारों पर सख्ती: शांति भंग करने वालों पर तुरंत कार्रवाई, CM हेमंत सोरेन के कड़े निर्देश

रांची। Hemant Soren ने ईद, सरहुल और रामनवमी को देखते (Hemant Soren Orders) हुए राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में साफ निर्देश दिया कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाए।

24 घंटे अलर्ट मोड में रहे प्रशासन (Hemant Soren Orders)

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डीसी और एसएसपी-एसपी के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहे, ताकि किसी भी तरह की अशांति या हिंसा की स्थिति पैदा न हो।

संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा

सीएम ने निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित (Hemant Soren Orders) की जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत चिन्हित कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

पर्याप्त पुलिस बल और खुफिया नेटवर्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए मुखबिर तंत्र (सूचक) को भी सक्रिय किया जाए, ताकि समय रहते खतरे को रोका जा सके।

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता

त्योहारों के दौरान निकलने वाली शोभायात्राओं में महिलाओं और बच्चों की बड़ी भागीदारी को देखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने को कहा गया है। किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जुलूस मार्ग में ‘सेफ जोन’ बनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने जुलूस मार्ग में जगह-जगह सेफ जोन बनाने को कहा है, ताकि किसी भी दुर्घटना या तनाव की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सके।

इन निर्देशों पर खास जोर

शोभायात्रा के दौरान निर्बाध बिजली और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था
भड़काऊ या उत्तेजक गानों पर पूर्ण प्रतिबंध
पूरी शोभायात्रा की वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी
झंडों की लंबाई पर हाईकोर्ट के आदेश का पालन
सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर (Hemant Soren Orders) रखी जाए। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को मजबूत करने और गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

भीड़ वाले इलाकों पर विशेष फोकस

जुलूस मार्ग और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का पहले से निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पूरे आयोजन का डॉक्यूमेंटेशन तैयार करने को भी कहा गया है, ताकि भविष्य में बेहतर रणनीति बनाई जा सके।

Related Articles

Back to top button