झारखण्ड

Hemant Soren Australia meeting : रांची में अंतरराष्ट्रीय संवाद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर, निवेश और सहयोग पर बनी सहमति

झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को एक अहम अंतरराष्ट्रीय मुलाकात देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ने शिष्टाचार भेंट (Hemant Soren Australia meeting) की। मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने, निवेश की संभावनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

बैठक में ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल की ओर से इंटरनेशनल लॉ के प्रोफेसर सुशान मार्क्स, टॉम सैंडरफोर्ड (फर्स्ट सेक्रेटरी) और अनघा (सीनियर इकोनॉमिक रिसर्च अफसर, ऑस्ट्रेलिया कांसुलेट-जनरल, कोलकाता) भी मौजूद रहे। बातचीत के दौरान हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ऑस्ट्रेलिया आने का औपचारिक निमंत्रण दिया, जिसे दोनों पक्षों के बीच बढ़ते सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झारखंड सरकार की निवेश से जुड़ी नीतियों और राज्य में उपलब्ध प्राकृतिक व मानव संसाधनों की जानकारी साझा (Hemant Soren Australia meeting) की। उन्होंने श्रम आधारित अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की ओर झारखंड को ले जाने के अपने संकल्प को भी रेखांकित किया। इस पर ऑस्ट्रेलियाई पक्ष ने सहयोग और साझा प्रयासों के जरिए आगे बढ़ने का भरोसा जताया।

खनन क्षेत्र को लेकर चर्चा बैठक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही। हाई कमिश्नर ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में खान सुरक्षा और सुरक्षित खनन के लिए किस तरह की आधुनिक तकनीकों और नीतियों का इस्तेमाल किया (Hemant Soren Australia meeting) जाता है। मुख्यमंत्री ने खनन के बाद भूमि का पुनर्विकास कर उसे स्थानीय समुदायों को लौटाने की ऑस्ट्रेलिया सरकार की नीति की सराहना की और कहा कि ऐसी सोच खनन क्षेत्रों में संतुलित विकास के लिए जरूरी है।

https://youtu.be/qehGQQzu0r4

बैठक में जनजातीय समुदायों के विकास को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वहां की सरकार आदिवासी समुदायों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए किस तरह के कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड और ऑस्ट्रेलिया, दोनों ही क्षेत्रों में जनजातीय आबादी की मजबूत उपस्थिति है, ऐसे में अनुभवों का आदान-प्रदान दोनों पक्षों के लिए लाभकारी हो सकता है।

यह मुलाकात न सिर्फ झारखंड के लिए अंतरराष्ट्रीय निवेश और तकनीकी सहयोग के नए रास्ते खोलने की दिशा में अहम मानी जा रही है, बल्कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को राज्य स्तर पर मजबूती देने की एक ठोस पहल के रूप में भी देखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button