Heatwave In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सूरज का टॉर्चर, रायपुर में पारा 41 के पार, आज से लू के थपेड़े सहने के लिए हो जाइए तैयार

छत्तीसगढ़ में अब सूरज अपने तेवर दिखाने लगा है। मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल करना शुरू (Heatwave In Chhattisgarh) कर दिया है। आलम यह है कि राजधानी रायपुर में पारा 41.2 डिग्री तक पहुंच गया है, जो इस सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में लू (Loo) जैसे हालात बन सकते हैं, इसलिए अब दोपहर में बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
रायपुर में पारा 42 के पार जाने की तैयारी (Heatwave In Chhattisgarh)
मौसम के मिजाज को देखें तो रायपुर फिलहाल प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मंगलवार को यहाँ 41.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि रात का पारा भी अब बढ़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बुधवार को आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और तेज धूप के चलते रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। उत्तर-पश्चिम से आ रही सूखी और गर्म हवाओं ने मैदानी इलाकों में तपन बढ़ा दी है, जिससे कूलर और एसी भी अब जवाब देने लगे हैं।
बस्तर और सरगुजा में अभी राहत
प्रदेश के बाकी हिस्सों की बात करें तो सरगुजा और बस्तर संभाग के लोगों को अभी भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री के आसपास है, जो रायपुर के मुकाबले काफी (Heatwave In Chhattisgarh) कम है।
हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि महीने के आखिरी तक इन इलाकों में भी गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। फिलहाल बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में गर्मी का ‘येलो अलर्ट’ जैसी स्थिति बनी हुई है।
क्यों अचानक बढ़ गई इतनी तपन?
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, हवा के रुख में बदलाव और कुछ खास मौसमी सिस्टम की वजह से गर्मी बढ़ी है। एक द्रोणिका (trough) असम से तमिलनाडु तक फैली हुई है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ रहा है।
साथ ही कर्नाटक और महाराष्ट्र के ऊपर बने एक एंटी साइक्लोन की वजह से प्रदेश में गर्म हवाएं (Heatwave In Chhattisgarh) आ रही हैं। इसी वजह से अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के आसार हैं और कुछ जगहों पर लू चलने की पूरी संभावना है।



