देश

Heart Attack : इस विधायक को कार में आया हार्ट अटैक, मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी के गोला विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक अरविंद गिरि का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 65 साल के थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रृद्धांजलि अर्पित की है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को तड़के विधायक अरविंद गिरि को दिल का दौरा पड़ने के बाद इलाज के लिए लखनऊ लाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनका निधन हो गया। वह लखीमपुर खीरी के गोला विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी शोक संदेश के अनुसार योगी ने बीजेपी के विधायक गिरि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

योगी ने ट्वीट करते हुए कहा, ”लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री अरविन्द गिरि जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

Related Articles

Back to top button