Hardik Pandya Complaint Pune : टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे में शिकायत दर्ज

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज (Hardik Pandya Complaint Pune) की गई है। यह शिकायत टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद हुए जश्न से जुड़ी बताई जा रही है।
दरअसल 8 मार्च को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल में India national cricket team ने New Zealand national cricket team को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। जीत के बाद मैदान पर भारतीय खिलाड़ी तिरंगा लेकर जश्न मनाते नजर आए थे।
इसी दौरान हार्दिक पांड्या की एक तस्वीर और वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में वकील वाजेद खान ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि जश्न के दौरान पांड्या ने तिरंगे को अपने शरीर पर लपेट रखा था और इस दौरान उसका सम्मान नहीं किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों का उल्लंघन हो सकता है।
शिकायत में 1971 के राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित नियमों का हवाला देते (Hardik Pandya Complaint Pune) हुए कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि पुलिस की ओर से फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर तय की जाएगी।
वर्ल्ड कप जीत में हार्दिक की अहम भूमिका
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की जीत में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन काफी अहम रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए योगदान दिया।
हार्दिक ने 9 मैचों में 217 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने 9 विकेट अपने (Hardik Pandya Complaint Pune) नाम किए। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी उनके महत्वपूर्ण ओवर ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।



