छत्तीसगढ़

Happiness at CM House : जल्दी ही ‘दादा’ बनेंगे भूपेश कका, DADA To Be…! ट्वीट कर दी खुशखबरी

रायपुर/नवप्रदेश। Happiness at CM House : सीएम भूपेश बघेल दादा बनने जा रहे हैं। यह खुशखबरी उन्होंने स्वयं ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि दादा बनने का सुख मिलने जा रहा है।

रविवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट पर एक तस्वीर साझा की। इसमें उनके कुर्ते की जेब पर टाईनुमा एक टैग लगा हुआ दिख रहा है। इस पर लिखा है – DADA To Be। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लिखा, दादा बनने का सुख मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस पोस्ट पर लोगों की बधाइयां मिल रही हैं।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1591720911090356224

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वैसे तो पुरे प्रदेशवासियों के ‘कका’ हैं, लेकिन अब वे “दादा’ बनने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से खुद साझा की है। मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। अब उनके घर नया मेहमान आने की खुशखबरी आई है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की शादी 6 फरवरी को बैंकर ख्याति वर्मा से हुई थी। नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में दोनों ने फेरे लिये थे। इस विवाह समारोह में देश भर से राजनीतिक हस्तियां पहुंची थीं।

मुख्यमंत्री के बेटे की शादी का समारोह रायपुर में ही हुआ था।

मुख्यमंत्री के बेटे की शादी का समारोह रायपुर में ही हुआ था।

Related Articles

Back to top button