Gulf Crisis : UAE से आज उड़ेंगी SpiceJet की 8 स्पेशल फ्लाइट्स, कुवैत के होटल में फंसे 300 भारतीय
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए स्पाइसजेट ने विशेष उड़ानों का संचालन (Gulf Crisis) तेज कर दिया है। एयरलाइन ने घोषणा की है कि 4 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत के लिए 8 स्पेशल फ्लाइट्स संचालित की जाएंगी।
जानकारी के अनुसार ये उड़ानें यूएई के फुजैराह से भारत के प्रमुख शहरों के लिए रवाना होंगी। इनमें दिल्ली के लिए 4 विशेष उड़ानें, मुंबई के लिए 4 उड़ानें और कोच्चि के लिए एक उड़ान शामिल है। इससे पहले 3 मार्च को भी स्पाइसजेट ने 4 विशेष उड़ानों का संचालन किया था। एयरलाइन ने यह भी बताया कि 4 मार्च से फुजैराह-दिल्ली और फुजैराह-मुंबई के बीच नियमित उड़ान सेवाएं भी बहाल कर दी जाएंगी।
दरअसल अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण पश्चिम एशिया के कई हवाई क्षेत्रों में उड़ान संचालन प्रभावित(Gulf Crisis) हुआ है। इसके चलते कई भारतीय नागरिक विभिन्न देशों में फंस गए हैं और उन्हें वापस लाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
इसी बीच कुवैत में भी लगभग 300 भारतीय नागरिक फंसे हुए बताए जा रहे हैं। ये सभी फिलहाल कुवैत के क्राउन प्लाजा होटल में ठहरे हुए हैं। वहां मौजूद यात्रियों के अनुसार स्थिति धीरे-धीरे गंभीर होती जा रही है और उन्हें अब तक पर्याप्त सहायता नहीं मिल पाई है।
होटल में फंसे भारतीय नागरिक कल्पेश संजय राठी ने बताया कि होटल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस मदद नहीं मिली है। फंसे हुए लोगों में अधिकांश यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जो काम या ट्रांजिट के सिलसिले में कुवैत पहुंचे थे।
इन यात्रियों ने भारत सरकार और कुवैत स्थित भारतीय दूतावास से जल्द हस्तक्षेप कर उन्हें सुरक्षित स्वदेश वापस लाने (Gulf Crisis) की अपील की है। वहीं भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास जारी हैं।
