Site icon Navpradesh

GST On Ganga Water : बीजेपी ने कहा – मुख्यमंत्री ने झूठ बोला, गंगाजल पर कोई जीएसटी नहीं !

GST On Ganga Water :

GST On Ganga Water :

रायपुर/नवप्रदेश। GST On Ganga Water : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव का गंगाजल पर जीएसटी के नाम पर झूठ व भ्रम फैलाने के लिए बघेल पर जमकर हमला, पूछा : सत्ता-लोलुपता में कांग्रेस और मुख्यमंत्री जनता को कितना बरगलाएंगे?

भूपेश बघेल रोज नया झूठ बोलकर अपने ही झूठ बोलने की होड़ में खुद तो लगे ही हैं, कांग्रेस के बाकी नेताओं को भी झूठ फैलाने के धत्कर्म में जुटा दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व लोरमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरुण साव ने गंगाजल पर जीएसटी के नाम पर झूठ बोलकर भ्रम फैलाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला है।

श्री साव ने सवाल किया कि जब गंगाजल पर जीएसटी लगा ही नहीं है तो मुख्यमंत्री बघेल ने यह झूठ क्यों बोला? सत्ता-लोलुपता में कांग्रेस और उसके मुख्यमंत्री आखिर और कितना झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को बरगलाने का काम करेंगे? यह झूठ कांग्रेस के राजनीतिक पतन और मुख्यमंत्री बघेल के मानसिक दीवालिएपन की पराकाष्ठा है।

सीएम बघेल और कांग्रेस के मिथ्याचार के मनोरोग का इलाज प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर करेगी और छत्तीसगढ़ को कांग्रेस और झूठ शिरोमणि बघेल के झूठ से मुक्त प्रदेश बनाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि भूपेश बघेल और कांग्रेस ने पहले गंगाजल की झूठी कसम खाई और अब गंगाजल पर जीएसटी के नाम से झूठ फैलाया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मुख्यमंत्री बघेल को मिथ्या प्रलाप करने की बहुत बुरी लत लगी हुई है।

Exit mobile version