GPM School Timing Change : बढ़ती ठंड का असर…स्कूलों के समय में बदलाव, कलेक्टर का आदेश आज से होगा लागू

GPM School Timing Change

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों (GPM School Timing Change) के समय में बदलाव का निर्णय लिया है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडाबी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 20 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक नई समय-सारणी लागू रहेगी। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय बच्चों को ठंड से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने और सुरक्षित अध्ययन वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

निर्देशों के अनुसार, दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में अब पहली पाली सुबह 9:00 बजे से 12:30 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली का समय 12:45 बजे से शाम 4:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। एक पाली में संचालित स्कूलों के लिए नया समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक तय किया गया है। प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

माता-पिता और शिक्षकों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि सुबह के समय बढ़ती ठंड के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी कठिनाई हो रही थी। नई समय-सारणी से ठंड का प्रकोप कम होने तक विद्यार्थियों को राहत मिलेगी और स्कूल संचालन भी सुचारू रहेगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम में सुधार होने पर समय-सारणी को पुनः सामान्य कर दिया जाएगा।

You may have missed