Govt Jobs For 10th Pass : खाकी वर्दी पहनने का सुनहरा मौका, CRPF में 9 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी

देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने नौकरियों का पिटारा (Govt Jobs For 10th Pass) खोल दिया है। सीआरपीएफ ने कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) के कुल 9,195 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
सबसे खास बात यह है कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता महज 10वीं पास रखी गई है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने की राह आसान हो गई है। भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की शुरुआत 20 अप्रैल 2026 से होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को बेहतरीन सैलरी पैकेज के साथ देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त होगा।
ड्राइवर से लेकर मैकेनिक तक के पद शामिल, जानिए क्या है योग्यता और उम्र का पैमाना (Govt Jobs For 10th Pass)
इस भर्ती अभियान के जरिए पदों का बड़ा वर्गीकरण किया गया है, जिसमें पुरुषों के लिए 9,096 और महिलाओं के लिए 79 सीटें आरक्षित हैं। इनमें सबसे ज्यादा 3176 पद ड्राइवरों के लिए हैं, जबकि मोटर मैकेनिक, बुगलर, पेंटर, माली और सफाई कर्मचारी जैसे विभिन्न ट्रेड्स के लिए भी सैकड़ों नियुक्तियां होनी हैं।
योग्यता की बात करें तो न्यूनतम 10वीं पास होना अनिवार्य है, हालांकि कुछ तकनीकी पदों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट की मांग की गई है। उम्र सीमा को लेकर भी स्पष्ट गाइडलाइन है ड्राइवर पद के लिए आवेदक की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
दौड़ से लेकर मेडिकल तक 5 चरणों की अग्निपरीक्षा, फिर मिलेगी 69 हजार तक की सैलरी (Govt Jobs For 10th Pass)
CRPF में चयन की प्रक्रिया काफी सख्त और पारदर्शी रखी गई है। उम्मीदवारों को कुल पांच चरणों से गुजरना होगा, जिसकी शुरुआत फिजिकल टेस्ट (PET/PST) से होगी। पुरुषों के लिए 170 सेमी लंबाई और 24 मिनट में 5 किमी की दौड़ का मानक तय है, वहीं महिलाओं के लिए 157 सेमी लंबाई अनिवार्य है।
फिजिकल पास करने वालों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट होगा।
सफलता पाने वाले उम्मीदवारों को पे-लेवल 3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।



