Governor Appointment : इन राज्यों को मिले नए राज्यपाल...उपराज्यपाल भी बदले...राष्ट्रपति भवन से आधिकारिक घोषणा...

Governor Appointment : इन राज्यों को मिले नए राज्यपाल…उपराज्यपाल भी बदले…राष्ट्रपति भवन से आधिकारिक घोषणा…

official announcement from Rashtrapati Bhavan

Governor Appointment

राष्ट्रपति ने बदले राज्यपाल और उपराज्यपाल, नई नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा

नई दिल्ली, 14 जुलाई| Governor Appointment : देश में संवैधानिक पदों पर फेरबदल करते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को हरियाणा, गोवा और लद्दाख के लिए नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से 14 जुलाई को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

कौन-कहां नियुक्त हुआ? देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा के नए राज्यपाल बने प्रो. आशिम कुमार घोष

प्रतिष्ठित शिक्षाविद और राजनीतिक विचारक प्रो. घोष को बंडारू दत्तात्रेय के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है। वे शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं।

गोवा के राज्यपाल बनाए गए पुसापति अशोक गजपति राजू(Governor Appointment)

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता अशोक गजपति राजू अब गोवा की संवैधानिक जिम्मेदारी संभालेंगे। वे पीएस श्रीधरन पिल्लई की जगह लेंगे।

लद्दाख को मिला नया उपराज्यपाल – कविंदर गुप्ता

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कविंदर गुप्ता अब लद्दाख के उपराज्यपाल (Governor Appointment)होंगे। वहीं, वर्तमान उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी. डी. मिश्रा (रिटायर्ड) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

राष्ट्रपति की नियुक्तियां और सियासी संकेत

इन नियुक्तियों को जहां संविधानिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है, वहीं इसे सियासी रूप से भी एक बड़ा संदेश माना जा रहा (Governor Appointment)है। गोवा और लद्दाख जैसे सीमावर्ती और रणनीतिक इलाकों में अनुभवी चेहरों को जिम्मेदारी देकर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि स्थायित्व और नियंत्रण प्राथमिकता में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *