अच्छी खबर : अंटार्कटिका अभियान के लिए छत्तीसगढ़ का पहला युवा हुआ रवाना, महासमुंद का है युवा जय प्रकाश मिश्रा

Antarctica Expedition
महासमुंद। Antarctica Expedition : धरती के चरम दक्षिण में स्थित बर्फीले अंटार्कटिका महाद्वीप पर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा का युवा जय प्रकाश मिश्रा अंटार्कटिका अभियान के लिए रवाना हुआ। पिथौरा के लाहरौद निवासी जयप्रकाश छत्तीसगढ़ का पहला युवा है जिसका चयन अंटार्कटिका के लिए हुआ है।
पिथौरा नगर के समीप स्थित ग्राम पंचायत लाहरौद के डिपोपारा निवासी जय प्रकाश मिश्रा भूतपूर्व सैनिक है,जिसका चयन राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केन्द्र (NCPOR) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Antarctica Expedition), भारत सरकार द्वारा आयोजित 41वें भारतीय वैज्ञानिक अभियान (41th Indian Scientific Expedition) अंटार्कटिका के लिए हुआ है। वे रसद कर्मियों (Logistics personnel) के रूप में अपनी सेवा प्रदान करेगें ।
इस अभियान में वैज्ञानिकों व रसद कर्मियों को मिलाकर लगभग 80 से 90 लोगों का दल गठन किया गया है। जिसे दिनांक’ 25 अक्टूबर को NCPORऑफिस गोवा से केपटाऊन के लिए रवाना किया गया है जहाँ वेअपनी क्वॉरंटीन अवधिपूर्ण करेंगे।
इस वैज्ञानिक अभियान का शुभारंभ 1981-82 में डॉ सैयद जहूर कासिम के नेतृत्व में किया था तब से लगातार NCPOR द्वारा भारतीय वैज्ञानिकों को रिसर्च व खोज के लिए अंटार्कटिका भेजा जा रहा है यह इसका 41 वाँ अभियान है।
जयप्रकाश मिश्रा (Antarctica Expedition) के चयन पर परिवारजन, मित्रगण, खेल संगठनों व महासमुंद जिले के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।