छत्तीसगढ़

Gondwana Ganatantra Party : जौनपुर में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संगठन को मजबूती, अमरजीत गोंड को पुनः सौंपी गई जिम्मेदारी

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम के मार्गदर्शन और नेतृत्व में पार्टी संगठन को देशभर में मजबूत करने का अभियान तेज़ी (Gondwana Ganatantra Party) से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी द्वारा प्रदेश में संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सभी जिलों में संगठनात्मक ढांचे का गठन किया जा रहा है।

Gondwana Ganatantra Party
Gondwana Ganatantra Party

पार्टी के प्रति निष्ठा, कार्यकुशलता और व्यवहार को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जनपद जौनपुर का दायित्व एक बार फिर अमरजीत गोंड को सौंपा गया है। अमरजीत गोंड ग्राम जाम, पोस्ट मसीदा, तहसील सदर, जिला जौनपुर के निवासी हैं और लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।

दायित्व सौंपे जाने पर अमरजीत गोंड ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम और प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरे उतरेंगे।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी के नियमों, सिद्धांतों और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जौनपुर में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जनाधार को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे जनता के सुख-दुख, जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को लेकर हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button