Gondia Chapra Special Train : होली पर घर जाना होगा आसान, रेलवे ने शुरू की गोंदिया – छपरा स्पेशल ट्रेनें, टाइमिंग जारी
Gondia Chapra Special Train
यात्रियों की सुविधा और होली पर्व के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए South East Central Railway द्वारा गोंदिया से छपरा जंक्शन के बीच होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। ये ट्रेनें सीमित फेरों के लिए चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मिल सके।
रेलवे के अनुसार, गोंदिया – छपरा – गोंदिया रूट पर कुल दो जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों (Gondia Chapra Special Train) का परिचालन किया जाएगा। सभी ट्रेनें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेंगी।
गाड़ी संख्या 08863/08864 गोंदिया – छपरा – गोंदिया होली स्पेशल
08863 गोंदिया – छपरा होली स्पेशल
यह ट्रेन 01 मार्च 2026 को गोंदिया से शाम 17:00 बजे रवाना होगी। यह डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, केराकत, औड़िहार, गाजीपुर, बलिया, रेवती और बकुलहा होते हुए 03 मार्च 2026 को सुबह 00:45 बजे छपरा पहुंचेगी।
08864 छपरा – गोंदिया होली स्पेशल
यह ट्रेन 03 मार्च 2026 को सुबह 04:45 बजे छपरा से रवाना होकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए 04 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 08865/08866 गोंदिया – छपरा – गोंदिया होली स्पेशल
08865 गोंदिया – छपरा होली स्पेशल
यह ट्रेन 02 मार्च 2026 को शाम 17:00 बजे गोंदिया से रवाना होकर 04 मार्च 2026 को सुबह 00:45 बजे छपरा पहुंचेगी।
08866 छपरा–गोंदिया होली स्पेशल
यह ट्रेन 04 मार्च 2026 को सुबह 04:45 बजे छपरा से रवाना होकर 05 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि गाड़ी संख्या 08865/08866 का ठहराव और समय-सारणी गाड़ी संख्या 08863/08864 के समान ही रहेगा।
यात्रियों के लिए अहम सूचना
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन नंबर, तारीख और समय की पुष्टि कर लें। होली के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए समय रहते टिकट बुक कराने की सलाह दी गई है, ताकि अंतिम समय में असुविधा से बचा जा सके।
