Gond Mahasabha Dhamdhagad : केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागड़ के युवा प्रभाग अध्यक्ष बने दिलीप ध्रुव

Gond Mahasabha Dhamdhagad

Gond Mahasabha Dhamdhagad

केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागड़ के केन्द्रीय अध्यक्ष माननीय एम. डी. ठाकुर ने युवा प्रभाग के अध्यक्ष (Gond Mahasabha Dhamdhagad) पद पर दिलीप ध्रुव की नियुक्ति की घोषणा की है। इस नियुक्ति के बाद गोंड समाज में उत्साह का माहौल है और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से समाजजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

नव नियुक्त युवा प्रभाग अध्यक्ष दिलीप ध्रुव को संगठन की युवा इकाई को सशक्त बनाने, समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासभा के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में युवा प्रभाग समाजहित में नई पहल करेगा।

इस अवसर पर पन्नालाल नेताम, सीताराम ठाकुर, तुलसी ध्रुव, हेमंत ठाकुर, बबलु ध्रुव, सुनील उईके, संजय मंडावी, युवराज कुंजाम, जितेंद्र ध्रुव, लखन ध्रुव, ललित नेताम, वेदप्रकाश ध्रुव, राकेश मंडावी, हितेश सिंह, तुषार ठाकुर, अजय ध्रुव, संतोष ध्रुव, नोहर ठाकुर, भगवत मरकाम, निर्मल ठाकुर सहित अनेक समाजजनों ने शुभकामनाएं (Gond Mahasabha Dhamdhagad) दीं।

दिलीप ध्रुव ने नियुक्ति के लिए केन्द्रीय अध्यक्ष एम. डी. ठाकुर एवं महासभा के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया।