बिजनेस

Gold Silver Price Fall : सोने में बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹9,050 टूटा भाव, चांदी भी ₹10,500 सस्ती

सर्राफा बाजार में सोमवार को भारी गिरावट देखने (Gold Silver Price Fall) को मिली, जहां सोना एक ही दिन में ₹9,050 तक टूट गया। वहीं चांदी के दामों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई और कीमत ₹10,500 प्रति किलो तक नीचे आ गई। कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

क्या हैं आज के ताजा रेट?

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना घटकर ₹1,43,600 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में ₹1,52,650 पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत ₹2,40,500 से गिरकर ₹2,30,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

गिरावट के पीछे क्या वजह?

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका बनी, जिसके चलते सख्त मौद्रिक नीति की उम्मीदें तेज हो गईं। इसी कारण अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ी और डॉलर मजबूत हुआ, जिसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा।

ग्लोबल मार्केट का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी दोनों में तेज गिरावट (Gold Silver Price Fall) दर्ज की गई। हाजिर सोना करीब 5% गिरकर 4,263 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी 6% से ज्यादा टूटकर 63 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गई। लगातार गिरावट के चलते निवेशकों में सतर्कता बढ़ गई है।

क्या निवेशकों के लिए मौका?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर बन सकती है, लेकिन अभी बाजार में उतार-चढ़ाव जारी (Gold Silver Price Fall) रहने की संभावना है। ऐसे में निवेश से पहले सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी होगा।

Related Articles

Back to top button