Gold Market India : 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में उछाल, सर्राफा बाजार में बढ़ी हलचल

राजधानी रायपुर में 16 फरवरी 2026 को सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट शुद्ध सोना प्रति ग्राम लगभग ₹15,236 से ₹15,774 के दायरे में कारोबार (Gold Market India) करता नजर आया। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर करीब ₹1,52,360 से ₹1,57,740 तक पहुंच गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=NMJog6MQtyk

गहनों में अधिक इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई। बाजार में 22 कैरेट सोना ₹14,459 से ₹14,510 प्रति ग्राम के आसपास रहा, जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,44,590 से ₹1,45,100 के बीच बताई जा रही है।

व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे उतार-चढ़ाव और डॉलर की चाल का सीधा असर घरेलू सर्राफा बाजार (Gold Market India) पर पड़ रहा है। इसके साथ ही शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत और निवेशकों की बढ़ती रुचि के कारण सोने की मांग बनी हुई है, जिससे कीमतों को सहारा मिल रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=GosDZlb81t0

बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और हलचल देखने को मिल सकती है। ऐसे में निवेशकों और ग्राहकों को खरीदारी से पहले बाजार के रुझान और विभिन्न सर्राफा दुकानों के भाव की तुलना करने की सलाह दी जा रही है।

Exit mobile version