देश

बेटा शहीद हुआ, बहू ने सब कुछ छीन लिया, कैप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता ने जताया दुख, लगाए गंभीर आरोप..

-आर्मी बेस पर लगी आग में अपने साथियों की जान बचाते हुए कैप्टन अंशुमान सिंह शहीद

नई दिल्ली। Captain Anshuman Singh parents allegations: पिछले साल सियाचिन में एक आर्मी बेस पर लगी आग में अपने साथियों की जान बचाते हुए कैप्टन अंशुमान सिंह शहीद हो गए थे। उनकी बहादुरी के लिए हाल ही में उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। अंशुमान सिंह की पत्नी और मां ने राष्ट्रपति के हाथों कीर्तिचक्र ग्रहण किया।

https://navpradesh.com/shocking-news-two-buses-swept-away-into-the-river-in-a-landslide-63-passengers-missing-video

हालांकि इस सम्मान के बाद अंशुमान सिंह के परिवार में विवाद की खबरें आ रही हैं, अंशुमान सिंह के माता-पिता ने शहीद अंशुमान सिंह की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हमारा बेटा शहीद हो गया। लेकिन अब बहू ने सब कुछ छीन लिया है, ऐसा उन्होंने आरोप लगाया है।

https://navpradesh.com/bjp-mp-kangana-ranaut-asks-visitors-to-bring-aadhaar-card-to-meet-her

शहीद अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह और मां मंजू देवी ने 5 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों कीर्ति चक्र पुरस्कार स्वीकार किया। लेकिन बाद में अंशुमन (Captain Anshuman Singh parents allegations) के माता-पिता ने मीडिया से बात करते हुए बहू पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमारा बेटा वीरतापूर्ण मौत मरा। लेकिन हमें कुछ नहीं मिला। सम्मान और सहायता के रूप में मिली रकम बहू ने ले ली। हमारा बेटा चला गया और हमारी बहू भी चली गई।

https://www.youtube.com/watch?v=1lsKSSs22FQ&t=20s

इस मौके पर अंशुमान सिंह के पिता रवि प्रताप सिंह ने कहा कि ‘नेक्ट टू किन’ के लिए तय मापदंड में बदलाव की जरूरत है। इसके लिए मैंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा की है। इसके अलावा मैंने दो दिन पहले राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान भी इसे बदलने की बात कही थी। मेरे बेटे की शादी वीरमरण से पांच महीने पहले हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं है। तो आज हमारे पास उनकी फोटो के अलावा कुछ नहीं बचा है।

https://navpradesh.com/kark-sankranti-2024-2-rajyogas-double-benefits-for-6-zodiac-signs-happy-times-salary-hike-in-job

इस बीच, अंशुमान सिंह (Captain Anshuman Singh parents allegations) के माता-पिता ने दावा किया कि उनकी बहू अब उन्हें छोड़ चुकी है। कीर्तिचक्र ग्रहण करते समय अंशुमान की माँ उनके साथ थीं। लेकिन अब हमारे पास अपने बेटे की फोटो पर लगाने के लिए कुछ भी नहीं है। जो हमारे साथ हुआ वो किसी के साथ ना हो। हालांकि शहीद अंशुमान सिंह के माता-पिता के आरोपों पर उनकी पत्नी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

https://navpradesh.com/shadashtak-yog-of-father-and-son-july-will-be-painful-for-5-zodiac-signs-misunderstanding-and-increase-in-expenses-be-careful-time-of-trouble

Related Articles

Back to top button