दुनियालाइफस्टाइल

Ek Pyaar Aisa Bhi : 83 वर्षीय विदेशी महिला को 28 साल के एक युवक से हुआ प्यार, लेकिन शादी के 1 साल बाद ये जोड़ी है सुर्खियों में, जानें इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली, नवप्रदेश। कहते हैं प्यार अंधा होता है। प्यार न तो अमीरी देखता न गरीबी, न धर्म न जाति, न रंग न रूप और न ही उम्र के बंधन को ही देखता है। प्यार तो सिर्फ प्यार ही देखता है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सुर्खियां बटोर (Ek Pyaar Aisa Bhi) रहा है।

वजह एक 83 साल की बुजुर्ग महिला और 28 साल के एक युवक का इश्क और शादी है। युवक और महिला दोनों अलग-अलग देश के हैं। दोनों का इश्क जब परवान चढ़ा तो विदेशी महिला अपने प्रेमी के साथ घर बसाने उसके देश पहुंच गई। जहां पूरी रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने शादी कर (Ek Pyaar Aisa Bhi) ली।

मामला पाकिस्तान का है। हाफजाबाद के काजीपुर में रहने वाले 28 वर्षीय हाफिज नदीम की मुलाकात पोलैंड में रहने वाली 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोशल मीडिया में हुई। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, फिर दोस्ती इश्क में तब्दील (Ek Pyaar Aisa Bhi) हो गई।

जिसके बाद दोनों की मोहब्बत ऐसी परवान चढ़ी कि दोनों ने एक दूसरे से जन्म-जन्म के वादे कर लिए। आखिरकार जब दूरियां बर्दाश्त नहीं हुई तो महिला पोलैंड से अपने प्रेमी के पास पाकिस्तान पहुंच गई। यहां दोनों ने सामाजिक रीति रिवाज के हिसाब से निकाह कर लिया।

दोनों का निकाह एक साल पहले नवंबर 2021 में हुआ था। शादी के बाद दोनों काफी खुश हैं। उनकी शादी को एक साल पूरे भी हो गए। ऐसे में उनका एक इटरव्यू सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

जिसके बाद से यह जोड़ा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सुर्खियों की वजह दोनों की उम्र में बहुत बड़ा अंतर होना और शादी के एक साल बाद भी साथ-साथ रहते हुए दोनों का खुश रहना। बताया जा रहा है कि हाफिज नदीम का पाकिस्तान में खुद का कारोबार है। उसकी स्पेयर पार्ट्स की दुकान है।

Related Articles

Back to top button