Site icon Navpradesh

Girl Set Fire In Jharkhand : एक तरफा प्यार की सबसे वीभत्स घटना, सोती हुई अंकिता पर शाहरूख ने पैट्रोल डालकर लगा दी आग

Girl Set Fire In Jharkhand,

रांची, नवप्रदेश। झारखंड से एक तरफा प्यार की सबसे वीभत्स घटना सामने आई है। जहां 12वीं की 17 वर्षीय अंकिता पर शाहरूख हुसैन नाम के पड़ोसी ने पैट्रोल डालकर आग (Girl Set Fire In Jharkhand) लगा दी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हफ्ते भर तक मौत से लड़ती हुई अंकिता ने बीती रात दम तोड़ दिया।

जिसके बाद से पूरे इलाके में आक्रोश  का माहौल है। इलाके में 144 धारा लगाई गई है। सभी शाहरूख को फांसी दिए जाने की मांग (Girl Set Fire In Jharkhand) कर रहे हैं।

बता दें कि झारखंड के दुमका में अंकिता के ऊपर हमला मंगलवार (23 अगस्त) की सुबह हुआ था। अंकिता ने गंभीर अवस्था में पुलिस को यह जानकारी दी थी कि बगल वाला शाहरुख उसे आए दिन तंग (Girl Set Fire In Jharkhand) करता था। उसे दोस्ती के लिए कहता था। लेकिन अंकिता ने जब बात नहीं मानी, उसे डाँटा, तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी।

अंकिता ने इस बारे में सोमवार को अपने पिता से कहा। इसके बाद वह सोने चली गई। अगली सुबह जब वह उठी तो उसने पाया कि उसकी पीठ जल रही थी। वह दौड़ते हुए अपने पिता के कमरे में गई, सबने बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया और अस्पताल लेकर गए।

अस्पताल में मालूम चला कि अंकिता 90 फीसदी जल चुकी थी। तस्वीरों में देखा जा सकता था कि कैसे उसके हाथ-पाँव जल गए थे। अधिकारियों ने अंकिता और उसके परिजनों का बयान लेकर शाहरुख को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था।

घरवालों को उम्मीद थी कि शायद अंकिता बच जाए। लेकिन शरीर ज्यादा जल जाने की वजह से वो रिकवर नहीं कर पाई और 2:30 बजे देहांत हो गया।

Exit mobile version