बिजनेस

GDP Growth Rate : चालू वित्त वर्ष में GDP वृद्धि 7.4% अनुमानित

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने ताजा आर्थिक विश्लेषण में कहा है कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP Growth Rate) की वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह वित्त वर्ष 2024-25 की 6.5 प्रतिशत वृद्धि दर से अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिजली, खनन और निर्माण जैसे क्षेत्रों में निरंतर वृद्धि होने से आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

इक्रा के अनुसार चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही (अक्टूबर 2025 से मार्च 2026) में वृद्धि दर लगभग सात प्रतिशत रहने की संभावना है, जबकि पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर 2025) में यह आठ प्रतिशत रही। प्रतिकूल आधार प्रभाव और निर्यात में कमी के कारण दूसरी छमाही में GDP Growth Rate में थोड़ी गिरावट आएगी।

विशेषज्ञों ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) में आर्थिक गतिविधियां स्वस्थ रहीं। इसमें GST कटौती और त्योहारी मांग का प्रमुख योगदान रहा। वस्तुओं और सेवाओं की खपत और उत्पादन में वृद्धि के कारण आर्थिक विकास को सहारा मिला है।

इक्रा ने यह भी अनुमान लगाया कि इस वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई (Retail Inflation) 4.6 प्रतिशत से घटकर लगभग दो प्रतिशत तक आ सकती है, जबकि थोक महंगाई (Wholesale Inflation) 0.4 प्रतिशत रहने की संभावना है। नवंबर 2025 में खुदरा महंगाई 0.7 प्रतिशत रही थी।

https://youtu.be/tepEIevWPqo

रिपोर्ट में कहा गया कि फरवरी 2026 में RBI नीति समीक्षा में कोई बदलाव नहीं होगा और भविष्य के निर्णय वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट और महंगाई-उत्पादन के आधार पर लिए जाएंगे।

विश्लेषकों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में घरेलू मांग और निर्माण क्षेत्र की गतिविधियां मजबूत हैं, जिससे रोजगार और निवेश को लाभ मिला है। बिजली, खनन और कंस्ट्रक्शन क्षेत्रों में निरंतर वृद्धि के कारण GDP Growth Rate 7.4 प्रतिशत तक पहुंचने

Related Articles

Back to top button