छत्तीसगढ़

CG Assembly Election-2023 : कवर्धा और कसडोल में अब 20 चक्र में मतगणना होगी

कवर्धा सहित 6 विधानसभा क्षेत्रों में अनुमोदित कुल टेबल की संख्या हुई 21, निर्वाचन आयोग द्वारा 6 विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम से मतगणना हेतु 7 अतिरिक्त टेबल अनुमोदित

रायपुर/नवप्रादेश। CG Assembly Election-2023 : कवर्धा सहित 6 विधानसभा क्षेत्रों अनुमोदित कुल टेबल की संख्या हुई 21, निर्वाचन आयोग द्वारा 6 विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम से मतगणना हेतु 7 अतिरिक्त टेबल अनुमोदित की गई है। 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सभी 33 जिला मुख्यालयों में तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। 3 दिसम्बर को मतगणना होगी।

CEO रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र कवर्धा, पंडरिया, कसडोल, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम के माध्यम से मतों की गणना के लिए पूर्व में अनुमोदित 14-14 टेबल में 7-7 अतिरिक्त टेबल लगाए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है।

CG Assembly Election-2023 :
CG Assembly Election-2023 :

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अतिरिक्त टेबल संख्या के अनुमोदन उपरांत इन विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम द्वारा मतों की गणना हेतु अनुमोदित टेबल की संख्या 14 के स्थान पर 21 हो गई है। अब कवर्धा और कसडोल में 20 चक्र, पंडरिया में 19, सारंगढ़ में 17, बिलाइगढ़ में 18, भरतपुर सोनहत में 15 चक्रों में ईवीएम द्वारा मतगणना की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले ने सभी राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों से अपील किया है कि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित अतिरिक्त टेबल हेतु अतिरिक्त गणना अभिकर्ता आज ही नियुक्त करें।

Related Articles

Back to top button