गढ़चिरौली मुठभेड़: 12 नक्सली ढेर, छह घंटे तक चली जंगल में मुठभेड़

-घटना उस वक्त हुई जब दोनों उपमुख्यमंत्री जिले में थे, सब-इंस्पेक्टर घायल हो गये

गढ़चिरौली। Gadchiroli encounter: जिले के जरावंडी क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ सीमा के निकट वन क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की। इसमें एक सब इंस्पेक्टर समेत दो लोग घायल हो गये। इस बीच जब जंगल में मुठभेड़ चल रही थी तब उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिले के दौरे पर थे।

अहेरी तालुका के वडालापेठ में इस्पात विनिर्माण परियोजना के भूमि पूजन समारोह के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस, अजीत पवार और उद्योग मंत्री उदय सामंत हेलीकॉप्टर से आए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे जिले से चले गए, जबकि सी-60 दस्ते के जवान एटापल्ली तहसील के जरावंडी क्षेत्र के अंतर्गत वन क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे, तभी इंटाला गांव के पास जंगल में छिपे हुए नक्सलियों ने हमला कर दिया।

पुलिस ने भी नक्सलियों पर फायरिंग (Gadchiroli encounter) की। मुठभेड़ में एक पुलिस उपनिरीक्षक घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गये। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

Exit mobile version