छत्तीसगढ़

Fulbasan Yadav : पद्म फुलबासन यादव से खुद मुख्यमंत्री ने की बात, घटना के बाद प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

पद्म सम्मान से अलंकृत वरिष्ठ समाजसेवी मती फुलबासन यादव के साथ हुई अप्रिय घटना को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अत्यंत गंभीरता से लिया (Fulbasan Yadav) है। मुख्यमंत्री साय ने आज सुबह स्वयं दूरभाष पर मती फुलबासन यादव से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा घटना की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री साय ने आश्वस्त किया कि इस मामले की हर पहलू से गहन जांच की जाएगी। दोषी चाहे जो हो, बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।

पद्म मती फुलबासन यादव ने घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त (Fulbasan Yadav) करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button