BIG BREAKING : पूर्व केंद्रीय मंत्री गांधी का कोरोना के कारण निधन

BIG BREAKING : पूर्व केंद्रीय मंत्री गांधी का कोरोना के कारण निधन

former union minister dilip gandhi passes away, dilip gandhi die of corona, navpradesh,

former union minister gandhi passes away

Former union minister dilip gandhi passes away : गांधी ने बुधवार तड़के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली

अहमदनगर/ए.। former union minister dilip gandhi passes away : पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता दिलीप गांधी का कोरोना की वजह से निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। गांधी ने बुधवार तड़के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से दिलीप गांधी दिल्ली में थे। उन्हें तकलीफ होने पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी।

मंगलवार को ही उन्हें कोरोना होने की जानकारी सामने आई थी। मंगलवार को ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। मंगलवार की दोपहर से उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। बुधवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।

वे अपने पीछे पत्नी, दो लड़के व एक लड़की का भरापूरा परिवार छोड़ गए। दिलीप गांधी तीन बार अहमद नगर दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से सांसद के रूप में चुने गए थे। 2003 से 2004 के बीच उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय राज्यमंत्री का पद संभाला था।

You may have missed