BIG BREAKING : सपा नेता मुलायमसिंह यादव का निधन, अखिलेश ने व्यक्त किया शोक, बोले…

former sp mla mulayamsingh yadav passes away
औरेय्या/ए.। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व विधायक मुलायमसिंह यादव (former sp mla mulayamsingh yadav passes away) का निधन हो गया। 92 वर्षीय मुलायम सिंह ने ओरय्या के ककोर्या कढोर के पुरवा में अंतिम सांस ली। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने उनके निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।
वे सपा संरक्षक तथा अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव के करीबी थे। पूर्व विधायक मुलायमसिंह यादव (former sp mla mulayamsingh yadav passes away) तीन बार विधानपरिषद के सदस्य रहे थे। वे दो बार औरय्या विकासखंड भाग्यनगर के तालुका अध्यक्ष भी रहे। मुलायम सिंह ने राजनीति में रहकर भी अतिशय साधारण जीवन जिए। अपनी सादगी के लिए भी वे प्रसिद्ध थे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने मुलायमसिंह यादव के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे मुलायमसिंह के परिवार के दु:ख में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुलायमसिंह यादव ने हमेशा किसान, गरीब व असहाय लोगों के लिए आवाज उठाई। उनका शहर में कोई भी घर नहीं था। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गांव में बिताया।