Former Sarpanch Murder : बीजापुर में पूर्व सरपंच भीमा मड़कम की गोली मारकर हत्या

Former Sarpanch Murder

Former Sarpanch Murder

बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में ग्राम कंचाल निवासी पूर्व सरपंच भीमा मड़कम (उम्र लगभग 40 वर्ष) की ग्राम काऊरगट्टा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या (Former Sarpanch Murder) कर दी। बताया जा रहा है कि वह खेत से काम निपटाकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, इस वारदात को माओवादियों द्वारा अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पामेड़ से अतिरिक्त सुरक्षा बल को घटनास्थल के लिए रवाना (Former Sarpanch Murder) किया गया है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

इसी बीच, सुरक्षा बलों के सघन सर्चिंग अभियान के दौरान पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काऊरगुट्टा के जंगल में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर और अन्य उपयोगी सामान बरामद (Former Sarpanch Murder) किया गया है। माओवादियों के इस डंप की बरामदगी को सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, हालांकि इस कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।