Former CM of Karnataka : बड़ी खबर...! पूर्व CM कांग्रेस में शामिल...BJP पर लगे ये आरोप

Former CM of Karnataka : बड़ी खबर…! पूर्व CM कांग्रेस में शामिल…BJP पर लगे ये आरोप

Former CM of Karnataka: Big news...! Former CM joins Congress...these allegations against BJP

Former CM of Karnataka

बेंगलुरु/नवप्रदेश। Former CM of Karnataka : भाजपा छोड़ चुके कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सुबह वे बेंगलुरु में कांग्रेस ऑफिस पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

कर्नाटक में भाजपा के पूर्व CM जगदीश शेट्टार सोमवार सुबह बेंगलुरु में कांग्रेस में शामिल हो गए। टिकट ना मिलने से रविवार को ही भाजपा से इस्तीफा दिया था। शेट्टार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार का कहना है कि शेट्टार ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए कोई शर्त नहीं रखी है। 

शेट्टार बोले- मैं पूरे मन से कांग्रेस में शामिल हुआ हूं

शेट्टार ने कहा, ‘मैंने कल भाजपा से इस्तीफा दिया था और आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया। मैं पूरे मन से कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। कई लोग इस बात से हैरान हैं कि नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे नेता ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। भाजपा ने मुझे हर पद दिया और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया।’

‘पार्टी का वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे लगा कि मुझे टिकट (Former CM of Karnataka) मिलेगी, लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रही है तो मैं हैरान रह गया। मुझसे इस बारे में किसी ने बात नहीं की। ना ही मुझे समझाने की कोशिश की। यहां तक कि मुझे तसल्ली भी नहीं दी गई कि मुझे क्या पद दिया जाएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *