Flag Hoisting On Independence Day : CM साय रायपुर, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting On Independence Day : CM साय रायपुर, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting On Independence Day :

Flag Hoisting On Independence Day :

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह राजनांदगांव, डिप्टी CM अरुण साव बिलासपुर तो विजय शर्मा बस्तर में फहराएंगे तिरंगा

रायपुर/नवप्रदेश। Flag Hoisting On Independence Day : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रविवार को मुख्य अतिथियों के नामों की सूची जारी कर दी गई है। CM साय रायपुर और रमन सिंह राजनांदगांव में ध्वजारोहण करेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़ में फहराएंगे ध्वज। इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह राजनांदगांव में ध्वजारोहण करेंगे। छत्तीसगढ़ के मंत्री विधायकों को भी इन जिलों में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी दी गई है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

इसी तरह मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा में, दयालदास बघेल महासमुंद में, केदार कश्यप दुर्ग में, लखन लाल देवांगन कोरबा में, श्याम बिहारी जायसवाल बलौदाबाजार-भाटापारा में, ओपी चौधरी जांजगीर-चांपा में, लक्ष्मी राजवाड़े, बलरामपुर-रामानुजगंज में, टंकराम वर्मा सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

विधायक पुन्नु लाल मोहले मुंगेली में, धरमलाल कौशिक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, अमर अग्रवाल कबीरधाम, अजय चंद्राकर धमतरी, भैयालाल राजवाड़े सूरजपुर, विक्रम उसेंडी बीजापुर, राजेश मूणत मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी, किरण देव सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में करेंगे। विधायक रेणुका सिंह कोरिया और लता उसेंडी कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।

सांसदों को इन जिलों में करना है झंडा वंदन

सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद, सांसद विजय बघेल बालोद, संतोष पाण्डेय खैरागढ़-गंडई- छुईखदान, चिंतामणी महाराज जशपुर,रूपकुमारी चौधरी बेमेतरा, राधेश्याम राठिया रायगढ़, कमलेश जांगड़े सक्ती, महेश कश्यप दंतेवाड़ा, भोजराज नाग कांकेर, देवेन्द्र प्रताप सिंह नारायणपुर जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *