Firing In Masjid : मस्जिद में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 15 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Firing In Masjid : मस्जिद में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 15 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

ईरान, नवप्रदेश। ईरान के शिराज शहर में शिया मुस्लिमों के एक तीर्थ स्थल पर बड़ा हादसा हो गया। यहां पवित्र स्थल पर आतंकियों ने गोलीबारी (Firing In Masjid) कर दी। इस आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

दरअसल पूरी घटना ईरान के दक्षिणी शहर शिराज में हुई। यहां स्थित शिया मुस्लिमों के एक तीर्थ स्थल में बुधवार को तीन हथियारबंद लोग दाखिल हुए और गोलीबारी कर दी। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 से अधिक लोग घायल (Firing In Masjid) हो गए हैं।

फिलहाल मामले में हमले के बाद दो बंदूकधारियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरा फरार है। हमला ईरान के दूसरे सबसे पवित्र स्थल शाह चेराग मस्जिद (Firing In Masjid) पर हुआ।

स्टेट टीवी ने हमले के लिए ‘तकफिरियों’ को जिम्मेदार ठहराया। ये शब्द सुन्नी मुस्लिम चरमपंथियों के लिए उपयोग किया जाता है जिन्होंने अतीत में देश के शिया बहुमत को निशाना बनाया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *