छत्तीसगढ़

Fire Near Katha Pandal : दुर्ग के कथा स्थल में लगी आग, टला बड़ा हादसा

दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दनिया में आयोजित धार्मिक कथा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कथा स्थल के पास रखे धान के पैरावट में अचानक आग (Fire Near Katha Pandal) लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी लपटें पंडाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच गईं।

https://www.youtube.com/watch?v=fDliLTTyhdw

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चार दमकल वाहनों को लगाया (Fire Near Katha Pandal) गया। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को काबू में लिया और उसे आगे फैलने से रोक दिया।

दमकल विभाग की त्वरित और सटीक कार्रवाई से कथा स्थल, श्रद्धालुओं और आसपास के रिहायशी क्षेत्र को सुरक्षित बचा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति नुकसान (Fire Near Katha Pandal) की सूचना नहीं है।

https://www.youtube.com/watch?v=Q4JpTYnIrkM

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए कथा कार्यक्रम को रोकना पड़ा, जिसे स्थिति सामान्य होने पर पुनः शुरू किया गया।

Related Articles

Back to top button