Fire in Andheri : मुंबई के अंधेरी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

Fire in Andheri
मुंबई/नवप्रदेश। Fire in Andheri : मुंबई के अंधेरी में शुक्रवार को आग लगने की घटना सामने आई है। घटना का जो विजुअल सामने आया है उसमें बिल्डिंग से काफी गहरा धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। वहीं आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेट की टीम को वहां पर तैनात किया गया है। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
बताया गया है कि आग की लपटें अंधेरी (Fire in Andheri) स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के पीछे डीएन नगर से शाम 4.30 बजे देखी गईं। घटना की जानकारी मिलते ही आठ फायर इंजन और पांच जंबो टैंकर्स मौके पर रवाना कर दिए गए। जानकारी के मुताबिक आग एक अस्थायी सजावटी पांडाल से उठी थी। हालांकि आग लगने के सही कारणों के बारे में जानकारी मिलनी अभी बाकी है।