वित्त मंत्री OP चौधरी ने पेश किया सर्वे, बोले- छत्तीसगढ़ की कैपिटल इनकम में हो रही वृद्धि

वित्त मंत्री OP चौधरी ने पेश किया सर्वे, बोले- छत्तीसगढ़ की कैपिटल इनकम में हो रही वृद्धि

बजट तीन मार्च को होगा पेश

रायपुर। (Budget session of Chhattisgarh Assembly) छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। तीन मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। इससे पहले उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को सदन के पटल पर रखा। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक प्रगति को उत्साहजनक बताया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय औसत से ज्यादा प्रदेश की जीडीपी ग्रोथ होने की बात कही है।

बजट सत्र के चौथे दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को सदन में पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, पूरे प्रदेश में उत्साह जनक आर्थिक प्रगति नजर आ रही है। प्रदेश की त्रस्ष्ठक्क में ग्रोथ राष्ट्रीय औसत से ज्यादा हुआ है। सकल राज्य घरेलू उत्पाद(त्रस्ष्ठक्क 2023- 24) में 3 लाख 6 हजार 712 करोड़ था जो बढ़कर 2024- 25 में 3 लाख 29 हजार 752 करोड़ होना संभावित है।

छत्तीसगढ़ की कैपिटल इनकम में हो रही वृद्धि- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, यह गत वर्ष की तुलना में 7.51 प्रतिशत की वृद्धि है। कृषि क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र,सेवा क्षेत्र में योगदान अधिक है, पर कैपिटल इनकम में भी छत्तीसगढ़ में वृद्धि हो रही है। राज्य में प्रति व्यक्ति आय में 9.37 त्न की वृद्धि दर है। जबकि देश में प्रति व्यक्ति आय वृद्धि दर 8.66 रही है। राष्ट्रीय औसत की तुलना में वृद्धि दर में बढ़ोतरी हुई है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *