राजधानी में महिला लैब टेक्नीशियन से रेप, आरोपी सुपरवाइजर गिरफ्तार

राजधानी में महिला लैब टेक्नीशियन से रेप, आरोपी सुपरवाइजर गिरफ्तार

Female lab technician raped in the capital, accused supervisor arrested

Female lab technician raped in Raipur

-अस्पताल के सुपरवाइजर ने ही किया दुष्कर्म

रायपुर/नवप्रदेश। Female lab technician raped in Raipur: राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन महिला से रेप की खबर डीडी नगर पुलिस थाने में दर्ज की गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लैब टेक्नीशियन महिला शादीशुदा है। अस्पताल के सुपरवाइजर ने ही दुष्कर्म किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायकि रिमांड में भेज दिया है।

वहीं पीडि़त महिला ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत (Female lab technician raped in Raipur) पर रेप और एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी अस्तापल का सुपरवाइजर है जो बुरी नीयत रखता है था, कई बार उसने छेड़छाड़ की और जबरदस्ती करने की कोशिश भी की। लेकिन महिला ने बदनामी की डर से महिला चुप रही।

अक्टूबर में ही आरोपी सुपरवाइजर महिला से बातचीत करने के बहाने उसके घर पहुंच गया और घर में महिला को अकेली देखकर उसके साथ अनाचार किया। वहीं महिला ने अब हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *