छत्तीसगढ़

OMG! महिला ने फिल्मी अंदाज में दी पति को सजा, टैंपो से घसीटते ले गई 1 किमी तक, पति करता था…

Woman punish husband : इस काम में महिला के भाई ने भी उसे पूरा साथ दिया

सूरत। woman punish husband : एक महिला ने अपने पति को बिल्कुल फिल्मी अंदाज में सजा दी। लेकिन यह सजा अमानवीय से कम नहीं, क्योंकि महिला का पति गंभीर रूप से बीमार हो गया है। फिल्मों में हमने देखा है कि खलनायक को मौका मिलने पर वही हीरो को अपनी कार से रस्सी केे सहारे घसीटते लेकर जाता है।

वहीं हीरो को मौका मिलने पर वह भी ऐसा ही करता है। लेकिन रियल लाइफ में एक महिला ने अपने पति को ही ऐसी सजा दी है। महिला रस्सी की मदद से पति को टैंपो से बांधकर उसे करीब एक किमी तक घसीटते चली गई। इस काम में महिला के भाई ने भी उसे पूरा साथ दिया। मामला गुजरात के सूरत का है।

महिला के पति के बारे में बताया जाता है कि वह बार बार शराब पिकर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। इसी कारण से महिला ने उसे सबक सिखाने के लिए उसे यह सजा दी। इस घटना का सीसीटी फुटेज सामने आया है। जिसको देखकर लोग पत्नी के इस अमानवीय कृत्य पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button