छत्तीसगढ़

खेती से समृद्ध किसान, आदिवासी अंचलों में बदलाव, आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम: नेताम

Steps are being taken towards self-reliant Chhattisgarh: नवप्रदेश/रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने राज्य की योजनाओं और उपलब्धियों पर नवप्रदेश के साथ खुलकर चर्चा की। मंत्री श्री नेताम ने कृषि क्षेत्र में सुधार, सहकारी सोसाइटियों में खाद की उपलब्धता, मत्स्य पालन को बढ़ावा, पशुधन विकास और रोजगार सृजन, नक्सल और आदिवासी क्षेत्रों के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। नेताम ने कहा कि भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार ने सुशासन को केंद्र में रखते हुए हर वर्ग के हित में काम किया है, जिससे किसानों, आदिवासी समुदायों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। साय सरकार की योजनाएं लोगों की आय में वृद्धि और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी पहल है। सरकार ने मोदी की सभी गारंटी को तेजी से पूरा किया है, जिससे जनता का भरोसा बढ़ा है। वरिष्ठ आदिवासी नेता व मंत्री राम विचार नेताम के साक्षात्कार के प्रमुख अंश…

कृषि और किसान कल्याण मंत्री के तौर पर आपने हाल ही में खाद की कालाबाजारी करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। जमीनी स्तर पर क्या कदम उठाए जा रहे हैं?

  • हमारी सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला स्तर पर उडऩदस्ता दल बनाए गए हैं। लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। दोषियों पर एफआईआर और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई हो रही है। साथ ही, वितरण व्यवस्था को डिजिटल माध्यम से ट्रैक किया जा रहा है, ताकि किसानों को समय पर उचित मूल्य पर खाद मिल सके।
    नई पैक्स समितियों के गठन को आप कितना महत्वपूर्ण मानते हैं?
  • जवाब : नई समितियों का गठन किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। हमारी केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है। नई समितियों के गठन से गांव स्तर पर ही किसानों को ऋण, भंडारण और विपणन की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और बिचौलियों पर निर्भरता समाप्त होगी।
    आदिवासी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वनांचलों के विकास में क्या बदलाव महसूस हो रहे हैं?
  • देखिये जहां तक आदिवासी मुख्यमंत्री की बात है तो छत्तीसगढ़ एक मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में चहमुखी विकास हो रहा है। राज्य के किसान, मजदूर सहित सभी वर्ग के लोग खुशहाल है। वहीं आदिवासी नेतृत्व से आदिवासी क्षेत्रों में विकास की गति तेज हुई है। – सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहे हैं। स्थानीय संसाधनों पर आधारित रोजगार सृजन और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
    प्लास्टिक बोतलों में शराब बिक्री को लेकर आपके बयान पर विवाद हुआ, क्या कहना चाहेंगे?
  • सरकार का उद्देश्य व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता लाना है। किसी भी नीति पर निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं-विशेषकर स्वास्थ्य और पर्यावरण को ध्यान में रखा जाता है। हम संतुलित और जिम्मेदार निर्णय के पक्षधर हैं।
    हाल ही में पारित बजट का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आपका क्या ब्लूप्रिंट है?
  • बात बजट की हो तो हमारा लक्ष्य है कि बजट का सीधा लाभ आदिवासी और किसान व कमजोर वर्ग तक पहुंचे। इसके लिए डीबीटी, विकेंद्रीकरण और ग्राम स्तर पर मॉनिटरिंग को मजबूत किया गया है। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।
    संगठन से जुड़ी आपकी टिप्पणी पर काफी चर्चा हुई, क्या संगठन में सब कुछ ठीक है?
  • भारतीय जनता पार्टी की संगठन मजबूत और अनुशासित है। किसी भी बयान को संदर्भ से हटाकर नहीं देखना चाहिए। हम सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।
    सोशल मीडिया पर बढ़ती बयानबाजी को आप कैसे देखते हैं?
  • सोशल मीडिया अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण माध्यम है, लेकिन इसका जिम्मेदारी से उपयोग जरूरी है। लोकतंत्र में आलोचना का स्वागत है, परंतु मर्यादा बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है।
    मत्स्य पालन और पशुधन विकास में रोजगार बढ़ाने के लिए क्या किया जा रहा है?
  • मत्स्य पालन और पशुधन विकास में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। सरकार आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और अनुदान के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं लागू की गई हैं। हाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजातीय बहुल्य बस्तर संभाग के ठ्ठ शेष पृष्ठ ८ पर
    5 जिलों में सभी वर्ग की महिलाओं को नियमित आय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुधारू गाय देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एनडीडीबी समझौता हुआ है। महिलाओं को उनके आवेदन पर दुधारू गाय भी दिए जा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सैकड़ों मत्स्य किसानों को लाभान्वित भी किया जा रहा है।
    पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आपने क्या कदम उठाए हैं?
  • हमने ई-टेंडरिंग, ऑनलाइन मॉनिटरिंग और नियमित ऑडिट जैसी व्यवस्थाएं लागू की हैं। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत किया गया है।
    डबल इंजन सरकार का किसानों को कितना लाभ मिल रहा है?
  • केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से योजनाओं का क्रियान्वयन तेज हुआ है। राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार में महज इन 2 सालों में विभिन्न कल्याकारी योजनाओं के तहत किसानों को 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपए तक लाभान्वित किए जा चुके हैं। साथ ही किसानों को केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है, जिससे उनकी आय और जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।
    आदिवासी क्षेत्रों में पलायन रोकने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं?
  • हमारी सरकार द्वारा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए वन आधारित उद्योग, लघु वनोपज प्रसंस्करण और कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इससे पलायन में कमी आई है।
    दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा सुधार के लिए क्या किया जा रहा है?
  • हमारी सरकार दूरस्थ वनांचलों के निवासियों के साथ ही प्रदेश के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ जैसे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। पीएम जनमन और धरती आबा ग्राम उत्कृष अभियान के माध्यम से जनजातीय बहुल्य गांवों और रहवासियों को शत-प्रतिशत विकास की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। इन याजनाओं के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट, स्वास्थ्य शिविर और स्कूलों के उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभिन्न विभागों के समन्वय से सुविधाएं गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही हैं।
    कृषि में नवाचार और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्या पहल की जा रही है?
  • हमारी सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए आय आधारित खेती पर विशेष ध्यान दे रही है। वहीं फसल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जैविक खेती, उन्नत बीज, ड्रिप इरिगेशन और नई तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अनुसंधान संस्थानों के सहयोग से उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार लाया जा रहा है। उन्नत और नवीन तकनीक को अपनाकर राज्य के किसान समृद्ध हो रहे हैं।
    आपके बयानों पर अक्सर विवाद होता है, इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?
  • हम सकारात्मक और रचनात्मक राजनीति में विश्वास रखते हैं। हमारे बयानों का उद्देश्य जनहित के मुद्दों को उठाना होता है, न कि विवाद पैदा करना।
    आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ के विकास को आप किस मुकाम पर देखना चाहते हैं?
    हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज और किसान आत्मनिर्भर और समृद्ध बने। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं में सुधार कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोडऩा हमारी प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button