छत्तीसगढ़प्रशासनिक

Zone Commissioner Transfer : रायपुर निगम में जोन आयुक्तों के तबादले, आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया आदेश

राजधानी में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से Raipur Municipal Corporation में बड़ा फेरबदल (Raipur Civic Body Reshuffle) किया गया है। निगम आयुक्त Vishwadeep ने जोन आयुक्तों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

निगम प्रशासन के अनुसार, यह बदलाव कार्यों की गति तेज करने और जोन स्तर पर बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

https://youtu.be/ZcnF5-ZJ3CM

किसे मिली नई जिम्मेदारी

जोन 9 के प्रभारी जोन आयुक्त अंशुल शर्मा को अब जोन 1 का प्रभारी जोन आयुक्त बनाया गया है।

जोन 4 के जोन आयुक्त अरुण ध्रुव को जोन 2 में पदस्थ किया गया है।

जोन 1 की प्रभारी जोन आयुक्त दिव्या चंद्रवंशी को जोन 4 का दायित्व (Raipur Civic Body Reshuffle) सौंपा गया है।

जोन 2 के प्रभारी जोन आयुक्त संतोष पांडेय को जोन 7 का प्रभारी बनाया गया है।

जोन 7 के जोन आयुक्त राकेश शर्मा को जोन 9 में नई जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्यालय के प्रभारी उपायुक्त मोनेश्वर शर्मा को जोन 10 का जोन आयुक्त पदस्थ किया गया है।

जोन 10 के प्रभारी जोन आयुक्त विवेकानंद दुबे को नगर निगम मुख्यालय में सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ किया गया है।

आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा।

https://youtu.be/jkphJN_HlQY

निगम में इस फेरबदल को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना (Raipur Civic Body Reshuffle) जा रहा है। आने वाले दिनों में जोन स्तर पर कार्यों की मॉनिटरिंग और जवाबदेही पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button