Excise Duty Reduction Petrol Diesel : पेट्रोल-डीजल सस्ता, एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, CM विष्णुदेव साय बोले – जनता को सीधी राहत

राजधानी Raipur सहित पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने (Excise Duty Reduction Petrol Diesel) आई है। केंद्र सरकार ने ईंधन पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में अहम कटौती का फैसला लिया है, जिसे आम लोगों के लिए राहतभरा कदम माना जा रहा है।
एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कमी, कीमतों पर असर तय (Excise Duty Reduction Petrol Diesel)
सरकार के फैसले के तहत पेट्रोल और डीजल दोनों पर 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। इस बदलाव के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटकर 13 रुपये से 3 रुपये प्रति लीटर रह गई है, जबकि डीजल को पूरी तरह एक्साइज ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। इस फैसले का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा और आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में राहत देखने को मिल सकती है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया ऐतिहासिक फैसला
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने इस निर्णय का स्वागत करते (Excise Duty Reduction Petrol Diesel) हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधे राहत पहुंचाने वाला है और इससे हर वर्ग को फायदा मिलेगा।
किसान, श्रमिक और मध्यमवर्ग को मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि इस फैसले से सबसे ज्यादा लाभ किसानों, श्रमिकों और मध्यमवर्ग को मिलेगा। ईंधन सस्ता होने से परिवहन लागत कम होगी, जिससे रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।
वैश्विक संकट के बीच राहतभरा कदम
उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद सरकार ने उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, इस दिशा में यह निर्णय (Excise Duty Reduction Petrol Diesel) लिया है। यह फैसला सरकार की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार
मुख्यमंत्री ने इस निर्णय के लिए Narendra Modi का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम आम जनता के हित को सर्वोपरि रखने की सोच को दर्शाता है।



